फोर्चून एग्रोमार्ट प्रा0 लि0, जी0टी0 रोड़, अरनियां खुर्द, तहसील-खुर्जा, बुलन्दशहर (उ0प्र0) फोर्चून राईस लि0, दादरी, जनपद- गौतमबुद्ध नगर (उ0प्र0) की सहायक कम्पनी है। फोर्चून राईस लि0 एक निर्यातोन्मुखी चावल इकाई है जो यूरोपीय देशों में बासमती चावल का निर्यात करती है।
भारत सरकार द्वारा 03 नये कृषि अध्यादेश/कानून जारी किये जाने पर प्रदेश सरकार के अधीन निर्मित मण्डियों के बाहर कृषि उत्पादों का थोक व्यापार करना अनुमन्य किये जाने पर फोर्चून एग्रोमार्ट प्रा0 लि0 द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रमुख धान एवं गेहूँ उत्पादक क्षेत्र जनपद बुलन्दशहर से अलीगढ़ के बीच ग्राम-अरनियां खुर्द, तहसील-खुर्जा (बुलन्दशहर) में जी0टी0 रोड़ पर ’’कृषि उपज खरीद एवं सुविधा केन्द्र’’ की स्थापना की गई है। सरकार द्वारा जारी अध्यादेश दिनांक 05 जून 2020 के तत्काल बाद त्वरित कार्यवाही करते हुऐ कम्पनी द्वारा इसी चावल वर्ष 2020-21 में अपने केन्द्र के चारों ओर लगभग 50 किमी0 की परिधि को लक्ष्य बनाकर क्षेत्र के किसानों से फोर्चून राईस लि0 के साथ ही अन्य प्रमुख चावल इकाईयों जैसे- के0आर0बी0एल0 लि0, सप्पलटेक इन्डस्ट्रीज प्रा0 लि0 एवं एच0आर0एल0 फूडस प्रा0 लि0 आदि के लिये बासमती धान की खरीद की गई है। यह कम्पनी का प्रथम वर्ष था और कृषि अध्यादेश 2020 जारी होने पर तैयारी हेतु बहुत कम समय मिलने पर भी कम्पनी द्वारा क्षेत्र के लगभग 2500 किसानों से 1.00 लाख कु0 बासमती धान की खरीद की गयी है।
कम्पनी द्वारा क्षेत्र के किसानों से ‘‘सही तौल-पूरा दाम’’ का वादा करते हुऐ किसानों को निम्नलिखित आश्वासन दिये गये-
क्षेत्र के किसानों को उनके अभी तक के जीवन काल में पहली बार उपरोक्त सुविधायें (बिना किसी कटौती 72 घण्टे में पारदर्शी भुगतान) प्राप्त होने से क्षेत्र के किसान भाईयों में खुशी की लहर व्याप्त है और कम्पनी के प्रति विश्वास एवं सम्मान की भावना बनी है। इससे प्रेरित होकर हमने जनपद-बुलन्दशहर के मुख्यतः 05 विकास खण्डों- अरनियां खुर्द, खुर्जा, शिकारपुर, पहासू, एवं दानपुर तथा जनपद-अलीगढ़ के मुख्यतः 05 विकास खण्डों -जवां सिकन्दरपुर, चण्डौस, लोधा एवं धनीपुर व खैर का कुछ भाग के लगभग 750 गाँवों में मानव स्वास्थ्य के लिये अनुमन्य ब्राण्डेड विश्वस्तरीय कम्पनियों की कीटनाशक दवाईयों का प्रयोग कराकर 10 से 15000 एकड़ भूमि पर बासमती धान की काण्ट्रेक्ट खेती कराये जाने का लक्ष्य है।
इस प्रकार हमारे केन्द्र से लगभग 50 किमी0 की परिधि में किसानों से हमारा व्यापक सम्पर्क है। किसानों को वर्तमान गेहूँ के सीजन में 500 कु0 गेंहू का बीज ‘‘No Profit No Loss’’ के आधार पर उपलब्ध कराया गया है जिसमें मुख्यतः 3086, 2967, 303, 550 किस्मों का बीज बिक्री किया गया है। इसमें से कुछ जरुरत मन्द किसानों को गेहूँ का बीज उधार भी इस शर्त पर उपलब्ध कराया गया है कि वे आगामी सीजन में अपनी उपज की बिक्री कर बीज की कीमत का भुगतान कर देंगे।
इस प्रकार क्षेत्र के किसानों के साथ स्थापित हो गये विश्वास के रिश्ते के कारण किसान भाई कम्पनी की धान खरीद नीति (बिना कटौती 72 घण्टे में भुगतान) के अनुसार ही गेहूँ एवं सरसों की भी खरीद किये जाने हेतु निरन्तर हमारे सम्पर्क में है। इसलिये उक्त नीति के अनुसार ही कम्पनी द्वारा क्षेत्र के किसानों से अपने मानकों के अनुसार गेहूँ एवं सरसों की खरीद कर उन्हें लाभान्वित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इससे किसान भाईयों को समुचित लाभ होगा और कम्पनी के लिये भी यह बड़े सम्मान की बात होगी।